Napačna izbira? Nič za to! Izdelke lahko vrnete do 30 dni
Z darilnim bonom ne morete zgrešiti. Obdarovanec lahko v zameno za darilni bon izbere karkoli iz naše ponudbe.
Do 30 dni za vračilo
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 27 दिसंबर को जन्मी संध्या त्रिपाठी जी ने विज्ञान विषय से स्नातक तत्पश्चात अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में संध्या जी भारतीय स्टेट बैंक की कानपुर मुख्य शाखा में कार्यरत हैं। संध्या जी में बचपन से ही लेखन की अद्भुत प्रतिभा थी और देश की कई बड़ी पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं छपती रहती थी।
अब तक इनकी रचनाएं साप्ताहिक हिन्दुस्तान, फेमिना (हिन्दी) कादम्बिनी एवं अन्य पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।
21 श्रेष्ठ कहानियों का यह संकलन उनकी पहली प्रकाशित पुस्तक है। छोटी-छोटी मर्मस्पर्शी कहानियों का यह संग्रह पाठक वर्ग को अनायास ही अपनी तरफ खींच लेता है।